मेरा शौचालय मेरा अभिमान के तहत चला स्वच्छता अभियान

मेरा शौचालय मेरा अभिमान के तहत चला स्वच्छता अभियान

संक्षेप:

गुमला जिले में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के अंतर्गत 'मेरा शौचालय मेरा अभिमान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जलसहियाओं और ग्रामीणों ने शौचालयों की सफाई की। इसका मुख्य...

Sep 20, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला। जिले के सभी ग्रामों में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मेरा शौचालय मेरा अभिमान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जलसहियाओं और ग्रामीणों ने शौचालयों सहित आसपास के परिसरों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शौचालयों के नियमित उपयोग व रख-रखाव को प्रोत्साहित करना रहा। दो अक्टूबर तक जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां चलेंगी, ताकि नागरिकों को साफ-सफाई अपनाने और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।