टोल प्लाजा, गैस संकट और सुरक्षा मुद्दों पर समिति का गठन

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला में चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें गैस संकट और सुरक्षा मुद्दों का समाधान शामिल है। चेंबर ने नई गैस एजेंसी खोलने और माप-तौल विभाग से सहयोग की बात की। व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए कई प्रस्ताव पारित किए गए।

टोल प्लाजा, गैस संकट और सुरक्षा मुद्दों पर समिति का गठन

गुमला, संवाददाता। चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की बैठक यहां सिद्धिविनायक स्थित चेंबर कार्यालय में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक की शुरुआत सचिव प्रणय कुमार ने पिछली बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा से की। इसके बाद अध्यक्ष ने पिछले एक माह में किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में आमजन व व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। आंजन टोल प्लाजा पर व्यापारियों की परेशानी को लेकर वार्ता के लिए समिति गठित की गई। साथ ही माप-तौल विभाग से मिलकर समस्याओं के समाधान का निर्णय लिया गया।जिले में गैस संकट को देखते हुए उपायुक्त व एसडीओ के माध्यम से नई गैस एजेंसी खोलने या अन्य एजेंसियों से आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रस्ताव रखा गया।

वहीं एसबीआई के माध्यम से व्यापारियों के लिए रेजगारी की व्यवस्था कराने पर भी चर्चा हुई। सुरक्षा को लेकर चेंबर प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर चोरी, छीनतई और गांधी पार्क में बढ़ते असामाजिक गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग करेगा। मौके पर एफजेसीसीआई के क्षेत्रीय व नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि चेंबर व्यापारियों के हितों का मजबूत मंच बनकर उभर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर परिषद की ओर से व्यापारियों पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया जाएगा और कचरा प्रबंधन से जुड़े निर्णयों में चेंबर की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के अंत में उपाध्यक्ष बबलू वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर चेंबर के कई पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।