कामडारा में जनगणनाकर्मियों के बीच किट का वितरण
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुमलाकामडारा में सीओ सुप्रिया एक्का ने जनगणनाकर्मियों के बीच जनगणना किट का वितरण किया। उन्होंने जनगणना कार्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। भारत सरकार के अनुसार, 2027 की जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून तक होगा, जिसमें कर्मी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।

कामडारा। प्रखंड परिसर में शुक्रवार को सीओ सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी सुप्रिया एक्का ने जनगणनाकर्मियों के बीच जनगणना किट का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गृह गणना का कार्य 16 मई से 14 जून तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। मौके पर मास्टर ट्रेनर कुमूद रंजन गुप्ता समेत कई अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


