
हिंदी हमारे देश की आन, बान और शान है : आनंद
गुमला में विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में निदेशक राकेश सिंह ने संचालन किया। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद किशोर पंडा ने हिंदी को देश की पहचान, संस्कृति और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने...
गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय भलदम चट्टी स्थित जड़ी बूटी रिसर्च एवं आयुर्वेदिक संस्थान के कार्यालय में रविवार विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया l कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक राकेश सिंह ने किया । हिंदी दिवस पर व्याख्यान करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता आनंद किशोर पंडा ने कहा कि हिंदी हमारे देश की आन,बान और शान है जो देश की सबसे समृद्ध और व्यापक रूप में बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है l यह न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि हमारी संस्कृति, परम्परा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का भी प्रमुख साधन है l हिंदी न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और भावनात्मक एकजुटता का भी सशक्त माध्यम है l यह वह भाषा है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान हमें एक सूत्र में बांधा और आज भी देश के कोने-कोने में संवाद का सेतु बनी हुई है जिस हमारी हिन्दी भाषा को संजोए रखने की जरूरत है l के भगत ने कहा कि हिंदी भाषा को शिक्षा,विज्ञान, तकनीकी, प्रशासन और रोजगार के क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाना है।
हिंदी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और समृद्धि के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना है साथ ही हिंदी को जन जन की भाषा बनाने की दिशा में हम सभी को अपनी अहम भूमिका निभाना है l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




