पतराटोली में पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी,औजार छोड़कर भागे चोर

Feb 07, 2026 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

रायडीह में एक पान दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। दुकान संचालक ने जब सुबह दुकान खोली, तो उसे ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी में चार से पांच हजार रुपये की सामग्री गायब हुई। पुलिस ने घटनास्थल पर चोरों द्वारा छोड़े गए औजार जब्त किए और जांच शुरू की।

पतराटोली में पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी,औजार छोड़कर भागे चोर

रायडीह। थाना क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली स्थित नेशनल हाईवे-43 के समीप एक पान दुकान में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी में करीब चार से पांच हजार रुपये की सामग्री गायब होने की बात कही जा रही है। शनिवार सुबह करीब 7.30 बजे दुकान संचालक वाहिद आलम दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजा खोलने पर दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सिगरेट, लाइटर, पान मसाला, बिस्किट, लेस, कुरकुरे, सोनपापड़ी और टॉफी आदि गायब पाए गए। इसके बाद उन्होंने रायडीह थाना को सूचना दी।सूचना मिलते ही रायडीह थाना के एसआई मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

चोर छेनी और हथौड़ी लेकर आए थे, जिन्हें घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने औजार जब्त कर छानबीन तेज कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;