Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsBrutal Murder of 50-Year-Old Woman Linked to Witchcraft Superstition in Gumla

गुमला में अंध विश्वास की बलि चढी एक और महिला

डाईन बिसाही के शक में 50वर्षीय महिला की हत्या,शव को खटवा नदी दफनाया डाईन बिसाही के शक में 50वर्षीय महिला की हत्या,शव को खटवा नदी दफनायाडाईन बिसाही के

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 17 March 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
गुमला में अंध विश्वास की बलि चढी एक और महिला

गुमला प्रतिनिधि। डायन-बिसाही के अंधविश्वास में एक और अधेड़ महिला दरिंदो की भेंट चढ़ गयी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के सोसो फट्टी बगीचा टोली है। जहां अंधविश्वास के जकड़े दरिंदे ने 50वर्षीय मैनो देवी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को खटवा नदी के किनारे बालू में दफन कर दिया। अधेड़ महिला शुक्रवार से लापता थी। बेटे भीम उरांव ने टाउन थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने गंभीरता से मामला की छानबीन शुरू की। जांच के क्रम में चप्पल व तौलिया मिला। इसी के आधार पर पुलिस ने अपने तफ्तीश को आगे बढ़ाया। पुलिस ने करमपाल लकड़ा नामक युवक को गिरफ्त में लिया। और पूछताछ शुरू की। इस दौरान करमपाल ने अपना गुनाह किया और डायन-बिसाही के संदेह में अधेड़ की हत्या की बात स्वीकारी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खटवा नदी के उस स्थल से महिला का दफनाया गया शव बरामद किया। सोमवार को पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वर्ष 2019 में करमपाल की भाभी की मौत सांप के कांटने से हो गया था,लेकिन परिवार वाले गांव के मैनो देवी पर डायन-बिसाही का आरोप लगाया था। करमपाल भी मानता था कि डायन-बिसाही से ही उसके भाभी की जान गयी है। इस मामले में पहले भी सदर थाना में शिकायत की गयी थी। समझौता व सुलह भी कराया गया था। लेकिन करमपाल के मन में बदले की भाव सुलग रही थी। दांव मिलते ही करमपाल ने जघन्य वारदात को निर्दयता के साथ अंजाम दे दिया। इधर पुलिस ने महिला के हत्यारें करमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि हत्या के पीछे के अन्य वजहों को खंगाला जा रहा है। जिले में ज्यादातर हत्या जमीन विवाद,अंधविश्वास व नशे की लत के कारणों से होती है। और इस पर नियंत्रण को लेकर पुलिसिंग के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर संजीदगी बेहद जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें