दुरुस्त हुआ चापाकल, मिला 200 लोगों को पानी

Apr 05, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

विशुनपुर प्रखंड के सेरका नवागढ़ स्थित लखन लाला के घर के पास महीनों से खराब पड़े चापाकल की खबर हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने प्राथमिकता

दुरुस्त हुआ चापाकल, मिला 200 लोगों को पानी

विशुनपुर। प्रखंड के सेरका नवागढ़ स्थित लखन लाला के घर के पास महीनों से खराब पड़े चापाकल की खबर हिंदुस्तान में प्रकाशित होने के बाद विभाग ने प्राथमिकता देते हुए दुरुस्त करा दिया। इसके बाद चापाकल से पानी की आपूर्ति फिर से सुचारु रूप से शुरू हो गई है। जिससे आसपास के करीब 200 ग्रामीणों को रोजाना लाभ मिल रहा है।चापाकल ठीक होने से लोगों ने राहत की सांस ली है और पेयजल संकट से काफी हद तक निजात मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए विभाग और मीडिया के प्रति आभार जताया।इस संबंध में पीएचडी विभाग के अभियंता चंदन कुमार दास ने बताया कि विभाग को जहां भी इस तरह की शिकायत मिलती है, वहां तुरंत कार्रवाई कर खराब चापाकलों को दुरुस्त किया जाता है,ताकि लोगों को समय पर पानी मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।