पुआल में छिपकर युवती ने भेजी लोकेशन, तीन आरोपी गिरफ्तार
गुमला जिले में दो सहेलियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक पीडित युवती ने अपनी सूझबूझ से मोबाइल से लोकेशन भेजकर अपने परिजनों को सूचना दी, जिससे उन्हें बचाया जा सका। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

गुमला, प्रतिनिधि। जिले में दो सहेलियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सामूहिक दुष्कर्म की इस सनसनीखेज घटना में एक पीडित युवती की सूझबूझ और हिम्मत से वारदात में शामिल आरोपियों को पुलिस शीघ्रता से गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुआल के ढेर में छिपकर पीडित युवती ने अपने परिजनों को मोबाइल से लोकेशन भेजी। जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर परिजन पीडित और उसके सहेली को बचाया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार दोनों युवतियां अलग-अलग थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं और गुमला में किराए के मकान में रहती थीं।
चार अप्रैल को वे परिचित बसंत उरांव और रोशन उरांव के साथ घूमने के लिए सिसई गई थीं। लौटने के दौरान आरोपियों ने रास्ते में सुनसान स्थान पर रुक कर शराब पी और युवतियों को भी जबरन शराब पिलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई और फिर जामटोली नदीटोली मैदान के समीप ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान तीसरा आरोपी लालदेव उरांव भी मौके पर पहुंच गया और उसने भी वारदात में भाग लिया। किसी तरह मौका पाकर एक युवतियां आरोपियों के चंगुल से भाग निकलीं और पास के पुआल के ढेर में छिप गईं। यहीं से एक युवती ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल के जरिए अपने परिजनों को लोकेशन भेज दी। लोकेशन मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सदर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


