भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात: डॉ. दिनेश

Apr 06, 2026 11:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने 47वें स्थापना दिवस पर डुमरडीह, घाघरा और रायडीह में कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। भाजपा के जिलाध्यक्षों ने पार्टी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात: डॉ. दिनेश

गुमला, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डुमरडीह स्थित जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने की। इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मौके पर झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. दिनेश उरांव ने कहा कि राष्ट्रवाद,सेवा और सुशासन की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अपने सिद्धांतों और नीतियों के कारण ही दो सीटों से शुरू हुई पार्टी आज 300 सीटों तक पहुंच गई है और पिछले 11 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सशक्त सरकार चल रही है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप अधिकारी ने कहा कि आज भाजपा युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है। जिसका परिणाम है कि देश के अधिकांश राज्यों में पार्टी की सरकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि स्थापना दिवस पर जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव, निर्मल गोयल, विजय मिश्रा, सत्यनारायण पटेल, यशवंत सिंह, संदीप प्रसाद, किशोर मिश्रा, लक्ष्मी देवी, निशा कुमारी, सूरज, उदय खेरवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्पघाघरा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को घाघरा प्रखंड कमेटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मौके पर भारत माता की जय और भारतीय जनता पार्टी अमर रहे के नारे लगाए। प्रखंड अध्यक्ष आशिष कुमार सोनी ने कहा कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसका श्रेय समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को जाता है।शून्य से शिखर तक का हमारा यह सफर सिद्धांतों और राष्ट्र-प्रथम की नीति का परिणाम है। मौके पर सुलेश्वर सिंह, अमित ठाकुर, सुदर्शन गोप, शोला सिंह,अरुणजय सिंह,महिला मोर्चा की सीमा देवी,करीमन पहान,धनंजय साहू, प्रदीप उरांव,अशोक साहू,धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य भाजपाई शामिल थे।रायडीह में भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रमरायडीह। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को रायडीह प्रखंड अध्यक्ष करमपाल सिंह की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय के समक्ष ध्वजारोहण कर मनाया गया। मौके पर पार्टी के संस्थापक व वरिष्ठ नेताओं को याद किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जोगेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, रामप्रसाद साहु, जगेश्वर सिंह, कमलेश कुमार सिंह, राजकिशोर साहु, चोकेन्द्र सिंह, मनोहर लाल राय, जुगल किशोर पांडेय, अशरफ राय व लालो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।