ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलारिमांड होम से बाल कैदी राहुल फरार, घंटा भर बाद धराया

रिमांड होम से बाल कैदी राहुल फरार, घंटा भर बाद धराया

सिलम स्थित रिमांड होम की दीवाल फांदकर गुरुवार की रात फरार होने वाले शादीशुदा और बच्चे के पिता बाल कैदी राहुल लकड़ा को पुलिस ने उसकी फरारी के कुछेक घंटो के भीतर धर दबोचा। रायडीह थाना क्षेत्र का रहने...

रिमांड होम से बाल कैदी राहुल फरार, घंटा भर बाद धराया
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 24 Feb 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

सिलम स्थित रिमांड होम की दीवाल फांदकर गुरुवार की रात फरार होने वाले शादीशुदा और बच्चे के पिता बाल कैदी राहुल लकड़ा को पुलिस ने उसकी फरारी के कुछेक घंटो के भीतर धर दबोचा। रायडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला बाल कैदी अपनी गिरफ्तारी के बाद रिमांड होम से भागने के तरह-तरह के कारण बताते रहा। उसके मुताबिक रिमांड होम में एक लकड़े के मौत से वह डरा हुआ था। कभी उसने बैरक में लड़ाई को खुद के रिमांड हो से बीती रात भागने की वजह गिना रहा था। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की रात करीब 8.30बजे बंदी गिनती के दौरान एक को गैर मौजूद पाया गया। छानबीन के क्रम में दीवार से एक कंबल के सहारे राहुल के रिमांड होम से भाग जाने की पुष्टि हो गयी। तत्काल डीएसपी इंद्रमणि चौधरी को जानकारी मिलने पर वे रायडीह पुलिस को अर्लट किया। और उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में एक घर में चौकी के नीचे छुपे राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें