बाल विवाह को लेकर स्कूलों में चलेगा जागरुकता कार्यक्रम

Jan 08, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share

फोटो नं. 8 गुरूगोष्ठी में भाग ले रहे शिक्षक-शिक्षिकांए। फोटो नं. 8 गुरूगोष्ठी में भाग ले रहे शिक्षक-शिक्षिकांए।फोटो नं. 8 गुरूगोष्ठी में भाग ले रहे शि

बाल विवाह को लेकर स्कूलों में चलेगा जागरुकता कार्यक्रम

बसिया। प्रखंड सभागार में बीपीओ अनुपम कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को शिक्षकों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान बीपीओ ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है और इसे रोकने के लिए विद्यालय स्तर से ही जागरूकता अभियान चलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होने ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। इसके साथ ही ई-कल्याण छात्रवृत्ति से संबंधित सूची समय पर तैयार कर प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विद्यालय संचालन और शिक्षा गुणवत्ता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गुरु गोष्ठी में प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।