मारपीट में दो युवक घायल, इलाजरत
Mar 15, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
गुमला के डुमरडीह बाजार में रविवार को अज्ञात लोगों ने दो युवकों, वारिश बख्श और इरफान बख्श, पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से गुमला सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना जमीन के काम से जाने के दौरान हुई।

गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डुमरडीह बाजार के समीप रविवार की दोपहर दो युवकों को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की पहचान फोरी निवासी वारिश बख्श व इरफान बख्श के रूप में हुआ। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायलों ने बताया कि वो जमीन के काम से डुमरडीह गया हुआ था। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे आकर मारपीट कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


