ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाअकली के इलाज की कराई व्यवस्था

अकली के इलाज की कराई व्यवस्था

चीतागुटू गांव में शनिवार को डायन बिसाही के मामले को लेकर ग्रामीणों और एक परिवार बीच विवाद हो गया था। रविवार को ग्रामीणों के साथ गांव में बैठक कर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष अनिल...

अकली के इलाज की कराई व्यवस्था
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाMon, 31 Jul 2017 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

चीतागुटू गांव में शनिवार को डायन बिसाही के मामले को लेकर ग्रामीणों और एक परिवार बीच विवाद हो गया था। रविवार को ग्रामीणों के साथ गांव में बैठक कर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सीओ अनूप कच्छप, भाजपा महामंत्री मनोज वर्मा ने मामला शांत कराया। रविवार को टीबी रोग से ग्रसित महिला अकली देवी को स्वास्थ्य केंद्र भरनो में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। सोमवार को भाजपाइयों के सहयोग सेअकली देवी को इटकी सेंटोरियम टीवी अस्पताल भेजा गया। इटकी में उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों टीबी सेंटोरियम इटकी में भर्ती नहीं किया और उसे रिम्स रेफर कर दिया। इसकी जानकारी 20 सूत्री अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने स्पीकर दिनेश उरांव को दूरभाष पर दी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की देखरेख में अकली देवी का इलाज रिम्स रांची में कराने का प्रबंध किया। स्पीकर ने कहा कि अकली देवी के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए उसे हरसंभव मदद की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें