Ghumla News: वोटिंग से निर्वाचित अंजुमन इस्लामिया बघनी की नई कमेटी ने ली शपथ
Ghumla News: गुमला में अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में नई कमिटी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने शपथ ली। नई कमिटी में फिरोज अंसारी, असरारुल हक, और शमशाद अंसारी को महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।

Ghumla News: गुमला, प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में मतदान प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचित नई कमिटी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी समेत नई कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ली। समारोह के दौरान नई कमिटी का विस्तार करते हुए फिरोज अंसारी को नायब सदर,असरारुल हक को नायब सेक्रेट्री और शमशाद अंसारी को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कमिटी में 17 सदस्यों का चयन किया गया। गांव के इमाम साहब ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को उनके दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी ने कहा कि अंजुमन की जिम्मेदारी समाज के सभी लोगों की साझा जिम्मेदारी है।
नई कमिटी बिना किसी भेदभाव के समाजहित में कार्य करते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगी।


