चोरी हुई एंबुलेंस चान्हो थाना क्षेत्र से बरामद
गुमला के सदर अस्पताल परिसर से 15 दिसंबर को एम्बुलेंस चोरी हुई थी। इसे चान्हो थाना क्षेत्र के बीजू पाड़ा से लावारिस हालत में बरामद किया गया। चांहो पुलिस ने गुमला थाना को सूचना दी और एंबुलेंस को वापस...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाMon, 30 Dec 2024 11:39 PM

गुमला। जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल परिसर से 15 दिसंबर के अहले सुबह एम्बुलेंस की चोरी की घटना सुर्खियों में रही थी। इस एंबुलेंस को पुलिस ने रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र के बीजू पाड़ा के इलाके से लावारिस हालत में हुआ है। चांहो पुलिस ने इसे बरामद कर गुमला थाना को सूचना दी। जानकारी मिलने पर गुमना पुलिस चान्हो पहुंकर एंबुलेंस को गुमला ले आई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की घटना होने के बाद एंबुलेंस के चालक डमरूधर महतो गुमला थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।