
वनाधिकार पट्टा वितरण तेज करने को लेकर हुई बैठक
गुमला में वनाधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। डीएफओ अहमद बेलाल अनवर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी अनुमंडल के एसडीओ और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।...
गुमला। वनाधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक से अधिक व्यक्तिगत वन अधिकार,सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के तहत पट्टा निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज करने को बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीएफओ अहमद बेलाल अनवर की अध्यक्षता वाले इस बैठक में जिले के सभी अनुमंडल के एसडीओ, कल्याण पदाधिकारी, सिविल सोसाइटी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में डीएफओ ने वनाधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत दावे सृजित करने,जांच-पड़ताल, सत्यापन तथा पट्टा निर्गत करने की तकनीकी प्रक्रिया की नकारी दी गई। साथ ही क्षेत्रवार लक्ष्य तय करते हुए अभियान मोड में कार्य करने का आह्वान किया गया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


