Ghumla News: तालाब में डूबने से 80 वर्षीय वृद्धा की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गुमलाGhumla News: गुमला के बड़ा जीलिंगा गांव में 80 वर्षीय बुधनी देवी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार को हुई जब वह खेत से काम करते हुए नहाने गई थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ghumla News: गुमला। सदर थाना क्षेत्र के बड़ा जीलिंगा गांव में तालाब में डूबने से 80 वर्षीय बुधनी देवी की मौत हो गई। घटना सोमवार देर शाम की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजनों के अनुसार बुधनी देवी खेत में काम करने के बाद नहाने के लिए तालाब गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


