44 Students from Gumla Shine in Hindustan Olympiad Exam हिंदुस्तान ओलंपियाड में गुमला के 44 छात्र सफल, रांची में होंगे सम्मानित, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla News44 Students from Gumla Shine in Hindustan Olympiad Exam

हिंदुस्तान ओलंपियाड में गुमला के 44 छात्र सफल, रांची में होंगे सम्मानित

गुमला के 44 होनहार छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। इन छात्रों को रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी में सम्मानित किया जाएगा। गुमला जिले के 10 विद्यालयों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSun, 23 March 2025 12:33 AM
share Share
Follow Us on
हिंदुस्तान ओलंपियाड में गुमला के 44 छात्र सफल, रांची में होंगे सम्मानित

गुमला, प्रतिनिधि। हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में गुमला के 44 होनहार छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों को रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी न्यू कैंपस, नया सराय (नियर न्यू विधानसभा, धुर्वा, रांची) में हिंदुस्तान अखबार द्वारा सम्मानित किया जाएगा इस प्रतिष्ठित परीक्षा में गुमला जिले के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। इनमें डीएवी पब्लिक स्कूल, ग्लोरियस एजुकेशन एकेडमी, ग्रैंड मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, संता पब्लिक स्कूल, संत जेवियर स्कूल (गुमला व टोटो), संत इग्नेशियस हाई स्कूल और उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर स्कूल शामिल हैं सम्मानित होने वाले छात्रों में डीएवी गुमला के अनन्या पाठक, अश्विन गुप्ता, अर्पित प्रभाकर, वाणी कुमारी, संचिता केसरी, अथर्व त्रिपाठी, संकल्प साबू, आर्यन राज, सूर्यांशु चौधरी, आर्यन सिंह, नील मिश्रा, सृष्टि गुप्ता,ग्लोरियस एजुकेशन एकेडमी के अर्चना कुमारी, शोभा कुमारी, अनुज महतो, अंश कुमार साहू, आर्यन उरांव ग्रैंड मॉडर्न पब्लिक स्कूल रायडीह के सुफियान सरवर, आंचल आस्था,काव्यांश मिश्रा, वेदांश मिश्रा, फैजा हाशमी, प्राची प्रिया, तस्मिया हाशमी रंजीत नारायण सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसई के विकास उरांव सांता पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर,गुमला अनिता कुमारी,पीहू कुमारी संत जेवियर स्कूल गुमला के समरा राज संत जेवियर स्कूल, टोटो के मोहित कुमारी, शिवांती टोप्पो, बबली कुमारी, विवेक उरांव, सनी उरांव, रवि उरांव संत इग्नेशियस हाई स्कूल गुमला के राहुल हजाम, नागेंद्र साहूउर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर स्कूल सुप्रिया रानी,आशिका टेटे, माहे अफसा अंसारी, मरियम परवीन, अंजली कुमारी, अपर्णा सिंह, फलक नाज, आरती कुमारी शामिल हैं।

माता-पिता और स्कूल प्रतिनिधियों को भी मिलेगा सम्मान

सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता या अभिभावक और प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या समन्वयक को भी सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल छात्रों की मेहनत को सराहेगा बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में गुमला जिले के योगदान को भी दर्शाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें