Hindi NewsJharkhand NewsGhumla News21-Year-Old Man in Gumela Hospitalized After Consuming Sleeping Pills
नींद की दवा अधिक लेने से युवक की तबीयत बिगड़ी

नींद की दवा अधिक लेने से युवक की तबीयत बिगड़ी

संक्षेप:

गुमला प्रतिनिधि नींद की दवा अधिक लेने से युवक की तबियत बिगड़ीनींद की दवा अधिक लेने से युवक की तबियत बिगड़ीनींद की दवा अधिक लेने से युवक की तबियत बिगड़ी

Sep 22, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुमला
share Share
Follow Us on

गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा हल्दी टोली निवासी 21 वर्षीय बबलू बैठा ने सोमवार अपराहन करीब चार बजे अत्यधिक नींद की दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, बबलू बैठा की मानसिक स्थिति पिछले दो-चार दिनों से अस्थिर थी और वह अजीब हरकतें कर रहा था। सोमवार को बबलू की पत्नी उसे दवा दे रही थी, तभी बबलू ने डिब्बे में रखी नींद की गोलियों में से आठ गोलियां निकालकर खा ली। घटना के बाद परिजन घबराकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।डॉक्टरों

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ने कहा कि युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति अब स्थिर है। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।