Hindi NewsJharkhand NewsGhumla News18-Year-Old Youth Commits Suicide by Hanging in Ghaghra

घाघरा में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घाघरा थाना क्षेत्र के कुहीपाट बरवाटोली निवासी 18 वर्षीय आजाद उरांव ने सेमरटोली टांड स्थित बरगद के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 28 Dec 2024 10:36 PM
share Share
Follow Us on

घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना के कुहीपाट बरवाटोली निवासी 18 वर्षीय आजाद उरांव नामक युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। उसने सेमरटोली टांड स्थित बरगद के पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दी। जानकारी के अनुसार आजाद शुक्रवार की शाम सात बजे घर से निकला। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वही सेमरटोली टाड़ स्थित बरगद के पेड़ पर फांसी पर झूलता हुआ युवक के शव को बांस काटने वाले लोगों ने देखा। इसकी सूचना गांव वालों को दी। परिजन घटनास्थल पहुंच शव की पहचान की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें