ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गुमलाचैनपुर में 13 स्वास्थ्य और पांच प्रखंड कर्मियों समेत 18 लोगों ने कोरोना को दी मात

चैनपुर में 13 स्वास्थ्य और पांच प्रखंड कर्मियों समेत 18 लोगों ने कोरोना को दी मात

बीडीओ,प्रखंड प्रमुख और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागतबीडीओ,प्रखंड प्रमुख और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागतबीडीओ,प्रखंड प्रमुख और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागतबीडीओ,प्रखंड प्रमुख और जनप्रतिनिधियों ने...

चैनपुर में 13 स्वास्थ्य और पांच प्रखंड कर्मियों समेत 18 लोगों ने कोरोना को दी मात
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाSat, 08 Aug 2020 02:51 PM
ऐप पर पढ़ें

चैनपुर में 10 दिन पूर्व पॉजिटिव पाए गए कुल18 मरीज शुक्रवार को कोरोना को मात दे स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट गए। जिससे उनके परिजनों के बीच खुशी का माहौल है,वहीं चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के लोगों ने राहत की सांस ली है। 10 दिन पूर्व चैनपुर मुख्यालय में एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे।जिसमें पांच ब्लॉक कर्मी व13 स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे। एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां प्रखंड मुख्यालय में हड़कंप मच गया था।हालांकि उन लोगों में कोरोना का एक भी लक्षण नहीं दिख रहे थे।सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज को स्थानीय लूथरन कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था।सभी का रिपोर्ट शुक्रवार को नेगेटिव आया।जिसके बाद उन्हें कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई।कोरोना से जंग जीत घर लौट रहे सभी लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। कोरोना से जंग जीत कर वापस घर लौट रहे सभी कर्मियों का प्रखंड के कई लोगों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाते हुए स्वागत किया। उधर सभी कोरोना मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद चैनपुर के लोगों में भी खुशी का माहौल है।चैनपुर के लोगों ने भी कोरोना से जंग जीतकर वापस लौट रहे लोगों का स्वागत किया।मौके पर सांसद प्रतिनिधि नीरज शर्मा ने मास्क वितरण किया,वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ.राजमोहन खलखो ने सभी लोगों को एहतियात बरतते हुए अपने घरों में 14 दिन कोरंटाइन रखने की सलाह दी है।कोरोना से जंग जीत कर वापस लौटने वाले लोगों का हौसला बढ़ाने में प्रखंड प्रमुख ओलिभाकांता कुजुर, बीडीओ डॉ.शिशिर कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख अनूप संजय टोप्पो, प्रवीण एक्का, कौशल कुमार,शैलेश सुलेमान बखला सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें