Ghumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय तुरबुंगा में शुक्रवार को 14वीं शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गुमला और सिमडेगा जिले के कुल 19 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।

Ghumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Ghumla News: बसिया, प्रतिनिधि। संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय तुरबुंगा में शुक्रवार को 14वीं शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गुमला और सिमडेगा जिले के कुल 19 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर किया।

खेल का महत्व

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं,बल्कि अनुशासन,आपसी भाईचारा,नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

प्रथम मुकाबला

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान संत आर्नोल्ड उच्च विद्यालय तुरबुंगा और संत जॉन्स विद्यालय कलिगा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में तुरबुंगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कलिगा को 4-0 से पराजित कर जीत दर्ज की। मौके पर एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी,थाना प्रभारी कृष्ण कुमार,मुखिया फिलिसिता सुरीन,प्रधानाध्यापक अन्सेलम केरकेट्टा,विद्यालय सचिव फादर क्रिस्टोफर केरकेट्टा,शिक्षक-शिक्षिकाएं,खिलाड़ी व खेलप्रेमी उपस्थित थे।

सामान्य प्रश्न

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कब हुआ?
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाGhumla News: शहीद थॉमस पत्रिक सोरेंग स्मृति अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ