रावण दहन के साथ होगा पांच दिवसीय युवा मेले का समापन

Feb 27, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

बहरागोड़ा । बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में पांच दिवसीय युवा मेला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि मनोज गिरि ने युवाओं और आने वाली पीढ़ी को आविष्क

रावण दहन के साथ होगा पांच दिवसीय युवा मेले का समापन

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में पांच दिवसीय युवा मेला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि मनोज गिरि ने युवाओं और आने वाली पीढ़ी को आविष्कारक बनने पर जोर दिया। कहा कि भारत प्राचीन काल में आविष्कारों की जननी था। बीच के दशकों में विदेशी वैज्ञानिकों ने वह स्थान ले लिया। आज के शिक्षकों, छात्रों को कुछ नया करने को प्रेरित करना है। कहा कि ज्ञान की कुंजी आज मुट्ठी में बंद है। बच्चे उस मोबाइल का सदुपयोग करें अन्यथा वे भटक सकते हैं। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मानित अतिथि जगन्नाथ कुईला और विशिष्ट अतिथि सबिता दास ने मेला के आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया।

इस पांच दिवसीय युवा मेले के चौथे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को युवा मेला का समापन रावण दहन के साथ किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण गिरि, रविकांत सीट, जगन्नाथ बेरा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल और संचालन मनोरंजन गिरि ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।