बहरागोड़ा : रावण दहन के साथ होगा पांच दिवसीय युवा मेले का समापन
बहरागोड़ा के खंडामौदा गांव में पांच दिवसीय युवा मेला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि मनोज गिरि ने युवाओं को आविष्कारक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल में आविष्कारों का केंद्र था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए और मेला शुक्रवार को रावण दहन के साथ समाप्त होगा।

बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव में पांच दिवसीय युवा मेला के तीसरे दिन मुख्य अतिथि मनोज गिरि ने युवाओं और आने वाली पीढ़ी को आविष्कारक बनने पर जोर दिया। कहा कि भारत प्राचीन काल में आविष्कारों की जननी था। बीच के दशकों में विदेशी वैज्ञानिकों ने वह स्थान ले लिया। आज के शिक्षकों, छात्रों को कुछ नया करने को प्रेरित करना है। कहा कि ज्ञान की कुंजी आज मुट्ठी में बंद है। बच्चे उस मोबाइल का सदुपयोग करें अन्यथा वे भटक सकते हैं। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सम्मानित अतिथि जगन्नाथ कुईला और विशिष्ट अतिथि सबिता दास ने मेला के आयोजन के लिए कमेटी का आभार जताया।
इस पांच दिवसीय युवा मेले के चौथे दिन भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुक्रवार को युवा मेला का समापन रावण दहन के साथ किया जाएगा। इस मौके पर लक्ष्मण गिरि, रविकांत सीट, जगन्नाथ बेरा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिपद पाल और संचालन मनोरंजन गिरि ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



