Ghatsila News: कोवाली में संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: पोटका के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बागबेडा संकुल के तहत तीन विषयों - संगणक, संस्कृत एवं कार्यालय लेखा की कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपनी क्षमता साझा की और पढ़ाई के स्तर को बेहतर करने की बात कही। यह कार्यशाला 9 विद्यालयों के शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

Ghatsila News: कोवाली में संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला

Ghatsila News: पोटका। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोवाली में प्रांतीय योजनानुसार बागबेडा संकुल के संकुल स्तरीय विषय सह आचार्य कार्यशाला तीन विषय - संगणक , संस्कृत एवं कार्यालय लेखा का उद्‌घाटन संकुल प्रमुख रंजय कुमार राय, स्थानीय विद्यालय के संरक्षक आसुतोष मंडल, प्रधानाचार्या सबिता महतो एवं जमशेदपुर विभाग के संगणक विषय के विषय प्रमुख श्री सुनील कुमार सौंय केकरकमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया ।

कार्यशाला का उद्देश्य

अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य सविता महतो ने कराया । संकुल प्रमुख रंजय कु . राय ने कार्यशाला का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहे कि बागबेड़ा संकुल के तीन विद्यालयो हल्दीपोखर में विषय - हिंदी, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी रसुनचोपा में विषय - वैदिक गणित, विज्ञान, नैतिक एवं अध्यात्मिक कोवाली में विषय - संगणक, संस्कृत, कार्यालय लेखा का कार्यशाला का आयोजन हो रहा है ।

शिक्षकों की सहभागिता

बागवेडा संकुल के सभी विद्यालयों में इन विषयों काअध्यापन (पठन पाठन ) एक जैसा हो इस हेतु अपने अन्दर की क्षमता को एक दूसरेके साथ साझा करें । संरक्षक आसुतोष मंडल ने आशीर्वचन में पढ़ाई की स्तर को ओर बेहतर करने कहा '' । कार्यशाला में 9 विद्यालयों से कुल - 20 आचार्च, दीदीजी उपस्थित हुए । कार्यशालय तीन सत्रो में चला समापन सत्र में आचार्य दीदीजी अपना अनुभव कथन प्रस्तुत किए । अंत में शांति मंत्र के साथ संपन्न हुआ ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कार्यशाला का उद्घाटन कब किया गया?
कार्यशाला का उद्घाटन स्थानीय विद्यालय के संरक्षक आसुतोष मंडल, प्रधानाचार्या सबिता महतो एवं जमशेदपुर विभाग के संगणक विषय के विषय प्रमुख श्री सुनील कुमार सौंय केकरकमलों से किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGhatsila News: कोवाली में संकुल स्तरीय आचार्य कार्यशाला