Ghatsila News: स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में सुरक्षित बचपन -जागरूक भविष्य पर एक कार्यशाला आयोजित
Ghatsila News: धालभूमगढ़ में स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में सुरक्षित बचपन और जागरूक भविष्य पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों को गुड टच, बेड टच, और मेंस्टुअल हाइजीन के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर स्वाति सिंघल ने बच्चों को शरीर की सुरक्षा और निजी सीमाओं के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ बेतझरिया स्थित स्वामी विवेकानंद गुरुकुलम में सुरक्षित बचपन -जागरूक भविष्य पर एक कार्यशाला का आयोजन गुरुकुल के संस्थापक की जन्म जयंती के अवसर पर की गई। विद्यालय के निर्माण एवं संचालन तथा व्यवस्था में उनके योगदान को याद किया गया ।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता
इस अवसर पर विद्यालय में दो अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉक्टर स्वाति सिंघल जो एक प्रतिष्ठित जमशेदपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ है, उन्होंने बच्चों को सरल, सहज एवं आयु के अनुसार उनकी भाषा में गुड टच, बेड टच, एवं मेंस्टुअल हाइजीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी । बच्चों को बताया गया यह शरीर उनका अपना है, और इसकी देखभाल तथा सुरक्षा आपकी अपनी जिम्मेदारी है। बच्चे व्यक्तिगत सीमाओं के प्रति सजग रहे ।
स्वयं को असहज महसूस करने पर
उन्होंने कहा की अपने आप को असहज महसूस करें ,तो ऐसी स्थिति में चुप नहीं रहना चाहिए, अपने माता-पिता ,शिक्षक अथवा किसी अन्य विश्वसनीय बड़े व्यक्ति से तुरंत बात करने के लिए प्रेरित करे। कार्यशाला के दौरान बच्चों को निजी अंगों की सुरक्षा और व्यक्तिगत सीमाओं के बारे में संवेदनशील एवं आयु अनुकूल जानकारी दी गई। बताया गया शरीर की निजता का सम्मान किया जाना चाहिए। निजी अंगों की देखभाल केवल आवश्यक और उचित परिस्थितियों में माता-पिता या अभिभावक द्वारा तथा स्वास्थ्य जांच या उपचार के दौरान केवल और केवल मात्र डॉक्टर द्वारा ही की जा सकती है । बच्चे सजग रहे सचेत रहें और और असहजता की स्थिति में माता-पिता शिक्षक एवं बड़े से स्थिति साझा करें।


