सुरदा माइंस : ईएल, सीएल व सिक लीव की मांगों को ले मजदूरों ने साढ़े तीन घंटे काम रखा ठप
मुसाबनी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की सुरदा माइंस में ठेका कंपनी के मजदूरों ने ईएल, सीएल और सिक लीव की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार किया। तीन घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। प्रबंधन ने मजदूरों से वार्ता कर छुट्टी देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मजदूर शांत होकर ड्यूटी पर लौटे।

मुसाबनी, संवाददाता। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड(एचसीएल) की सुरदा माइंस के 3 सॉफ्ट में मंगलवार की सुबह पाली में ठेका कंपनी के मजदूरों ने ईएल, सीएल, सिक लीव समेत अन्य मांगों लेकर कार्य का बहिष्कार कर दिया। मजदूरों के कार्य बहिष्कार के कारण सुबह की पाली में सुरदा सॉफ्ट-3 में करीब साढ़े तीन घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। इसकी जानकारी मिलते ही ठेका कंपनी आर के अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड संजय साहू, एचआर अजीत यादव, पृथ्वी यादव ने हड़ताली मजदूरों के साथ वार्ता कर उनकी बातों को सुना। इस वार्ता में प्रबंधन ने छुट्टी के मामले को लेकर हड़ताली मज़दूरों से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है और आश्वासन दिया कि इस महीने से अर्जित अवकाश ( ईएल ) दी जाएगी।
वार्ता में प्रबंधन के आश्वासन के बाद मजदूर शांत हुए और करीब 10:00 बजे मजदूर ड्यूटी पर चले गए।मजदूरों के अनुसार, प्रबंधन अब तक उनकी मांगों को अनसुना करती आ रही है, मजदूर जायज प्रावधानों के अनुसार छुट्टी की मांग कर रहे हैं, ठेका कंपनी प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण मजदूरों का सब्र का बांध टूट गया और सुबह की पाली में हाजिरी के बाद कार्य बहिष्कार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


