ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलामुसाबनी की दो पंचायतों में प्रारंभ हुआ सामाजिक अंकेक्षण का कार्य

मुसाबनी की दो पंचायतों में प्रारंभ हुआ सामाजिक अंकेक्षण का कार्य

मुसाबनी प्रखंड के धोबनी एवं बेनाशोल पंचायत में सोमवार को समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण कार्य शुरू किया गया। पेंशनधारियों का समाजिक अंकेक्षण करने के लिए समिति का गठन किया...

मुसाबनी की दो पंचायतों में प्रारंभ हुआ सामाजिक अंकेक्षण का कार्य
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाTue, 06 Nov 2018 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

मुसाबनी प्रखंड के धोबनी एवं बेनाशोल पंचायत में सोमवार को समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का सामाजिक अंकेक्षण कार्य शुरू किया गया। पेंशनधारियों का समाजिक अंकेक्षण करने के लिए समिति का गठन किया गया। अंकेक्षण में पेंशनधारियों की जीवित एवं मृतक की समीक्षा की गई। मृतक लाभुकों का नाम सूची से हटाने के लिए भी प्रस्ताव लिया गया। अंकेक्षण द्वारा देखा गया की सभी वर्णित लाभुकों को पेंशन मिल रहा है या नहीं कितने लाभुक मृत हो चुके हैं और लाभुकों को अन्य क्या परेशानी है। मौके पर धोबनी पंचायत के मुखिया दुली मुर्मू, पंचायत सचिव भास्कर चंद्र महतो, बेनाशोल पंचायत में मुखिया सुकुरमुनी हेम्ब्रम, पंचायत सचिव गुणाधर कुईला समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें