नरसिंहपुर में जलमीनार खराब, कुआं का पानी पी रहे ग्रामीण
गालूडीह के नरसिंहपुर में सोलर जल मीनार खराब होने से गांव की महिलाओं को पानी लाने में कठिनाई हो रही है। वे कुएं से गंदा पानी लाने को मजबूर हैं। गर्मी में पानी की कमी से परेशान महिलाओं ने डीप बोरिंग और नल की मांग की है ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
गालूडीह। बाघुडि़या पंचायत के नरसिंहपुर में विगत कई दिनों से सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है । इससे गांव की महिलाओं को दुर जाकर कुआं का पानी लाकर पीने को मजबुर है।मौसमी बाउरी,संगीता बाउरी,छवि बाउरी,पुजा बाउरी,खुकी बाउरी,मालती बाउरी, शर्मीला बाउरी,गीता बाउरी, झरना बाउरी ने बताया कि घर के बगल में कैनाल है जिसके चलते कैनाल का पानी से नहाना,धोना , बर्तन साफ हो जाता है लेकिन पीने के पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि गर्मी आ गई है और कुआं का पानी भी गन्दा है। ग्रामीण महिला ने कहा कि सोलर जल मीनार से नहीं के बराबर आता है।
उन्होंने अपनी मांग रखते हुए कहा कि डीप बोरिंग सहित एक नल भी दिया जाए जिससे पानी की क़िल्लत नहीं हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


