सरकारी जमीन पर मांस-मछली की दुकान खोलने का विरोध
चाकुलिया के वाजपेयी नगर की महिलाओं ने सरकारी जमीन पर मांस और मछली की दुकानें लगाने के खिलाफ विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अवैध निर्माण नहीं रोका गया, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगी। महिलाओं ने स्थानीय मंदिर की धार्मिक भावनाओं और क्षेत्र की स्वच्छता को प्रभावित होने से बचाने का संकल्प लिया।

चाकुलिया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय के समीप वाजपेयी नगर की महिलाओं ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ हुंकार भरी है। शनिवार की शाम को वाजपेयी नगर में आयोजित एक बैठक में महिलाओं ने स्पष्ट किया कि वे केंद्र सरकार की जमीन पर मांस और मछली की दुकान किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगी। महिलाओं ने कहा कि जिस स्थान पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है वहां से 100 मीटर की दूरी पर ही शिव मंदिर स्थित है। इससे उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत होंगी। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वाजपेयी नगर एक शांतिपूर्ण और रिहायशी इलाका है।
जहां मांस-मछली का कारोबार शुरू होने से न केवल इलाके की स्वच्छता प्रभावित होगी बल्कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी होगी। इस दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर निर्णय लिया कि यदि इस अवैध निर्माण और दुकानों को तुरंत नहीं रोका गया तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगी। इस मौके पर पूर्व वार्ड सदस्य देवानंद सिंह, राज कुमार सिंह,अरविंद कुमार, अशोक कुमार, धनंजय मंडल, हरिपद मुर्मू, पिंटू ठाकुर, निर्मला बेरा, सुप्रिया सनगिरी, सरस्वती मुर्मू, बेबी देवी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


