Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsWomen Celebrate Hartalika Teej with Traditional Rituals for Marital Bliss
महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज का महाव्रत

महिलाओं ने रखा हरतालिका तीज का महाव्रत

संक्षेप:

गालूडीह के हाटचाली शिव मंदिर में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए हरतालिका तीज का महाव्रत रखा। निर्जला उपवास के बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूजा की गई। पंडित रविकांत पाठक ने...

Tue, 26 Aug 2025 04:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share Share
Follow Us on

गालूडीह। पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि की कामना को लेकर गालूडीह के हाटचाली शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को महिलाओं ने हरतालिका तीज का महाव्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला उपवास किया और दोपहर में सुहागिनें पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर मंदिर पहुंचीं।मंदिर प्रांगण में पंडित रविकांत पाठक के मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर तीज व्रत की परंपरा निभाई।हरतालिका तीज का महत्व पौराणिक कथाओं से जुड़ा है। मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तप किया था। इसी दौरान सहेलियों द्वारा अपहरण कर उन्हें विवाह के प्रस्ताव से बचाने के लिए जंगल ले जाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दिन पार्वती ने मिट्टी से शिव की प्रतिमा बनाकर पूजा की और प्रसन्न होकर शिव ने विवाह का वचन दिया।मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है।