ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलानहीं होने देंगे नगर पर्षद का गठन

नहीं होने देंगे नगर पर्षद का गठन

पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के राजस्व ग्राम को नगर परिषद घोषित करने के विरोध में शुक्रवार को माझी परगना महाल एवं टुमांगडुंगरी ग्राम समिति ने जुलूस निकालकर घाटशिला प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन...

नहीं होने देंगे नगर पर्षद का गठन
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 20 Jan 2018 01:58 AM
ऐप पर पढ़ें

पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के राजस्व ग्राम को नगर परिषद घोषित करने के विरोध में शुक्रवार को माझी परगना महाल एवं टुमांगडुंगरी ग्राम समिति ने जुलूस निकालकर घाटशिला प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया।

मांझी परगना महाल का जुलूस देश परगना बैजू मुर्मू एवं टुमांगडुंगरी का जुलूस जिला परिषद पूर्णिमा कर्मकार, पूर्व जिला परिषद राजू कर्मकार एवं कमल दास के नेतृत्व में निकाला गया। महाल का जुलूस पारंपरिक हथियारों व धमसा-मांदल के साथ निकला।

वहीं, जुलूस को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गये थे। पूरे प्रखंड परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। यहां मोर्चा प्रशिक्षु डीएसपी कुलदीप कुमार संभाल रहे थे। धरना के दौरान उपायुक्त के नाम ज्ञापन भी बीडीओ संजय पांडेय को सौंपा गया।

चाकुलिया को नप का पूरा लाभ दे, घाटशिला की बात : नगर परिषद के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए देश परगना बैजू मुर्मू ने कहा कि पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र के राजस्व ग्राम को नगर परिषद का गठन किसी भी हाल में करने नहीं देंगे। क्योंकि चाकुलिया में नगर परिषद के गठन का दंश लोग अभी भी झेल रहे हैं। पहले नगर परिषद का पूरा लाभ देकर चाकुलिया को सरकार दिखाये फिर घाटशिला की बात करे।

जनता को लाभ कम, नुकसान ज्यादा होगा : पूर्व जिला परिषद राजू कर्मकार ने कहा कि नगर परिषद के गठन होने पर लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से भी काफी कमजोर हो जायेगी।

धरना-प्रदर्शन में ये लोग थे शामिल : मुखिया मानको मुर्मू, सोनामनी सोरेन, पूर्व मुखिया पार्वती मुर्मू, सुनील मुर्मू, सुफल मुर्मू, शांखो मुर्मू, पिथो हांसदा, भादो मुर्मू, लुगू मुर्मू, दुला हेम्ब्रम, बादल चौधरी, रतन मुर्मू, हारी राम मुर्मू, दुलाल हेम्ब्रम, श्याम सोरेन, श्याम मुर्मू, राम हेम्ब्रम, आजाद मुर्मू, सोनामनी रुगु, गणेश जेना, कृष्णा मोहंती, प्रमोद बारीक, पिंटू दास समेत सैंकड़ो लोग शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें