प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में दो जगली हाथियों के झुंड का तांडव जारी,किसानों के खेतों को कर रहे हैं बर्बाद
बहरागोड़ा प्रखंड के मांगड़ोसोल, पाकलो और सोनाकोड़ा गांव में दो जगली हाथियों का झुंड फसलें नष्ट कर रहा है। ग्रामीण रात भर हाथियों को खदेड़ने में लगे हैं। पिछले दो सालों से किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए वनकर्मी और ग्रामीण मिलकर प्रयास कर रहे हैं।
बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगड़ोसोल,पाकलो, सोनाकोड़ा गांव में दो जगली हाथियों के झुंड का तांडव जारी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात उक्त गांव में जंगली हाथियों ने कई एकड़ में लग रही गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया है। इसके कारण ग्रामीणों को रातजग्गा करना पड़ रहा है। 20 क्यूआरटी मेंबर व ग्रामीण मिलकर मांगड़ोसोल गांव से हाथियों को खदेड़ने का काम किया है। वनकर्मी हाथ में मशाल लेकर रातभर गांव में घूम घूमकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे रहे। गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं। कोई धान की खेती तो कोई सब्जी की खेती कर अपना गुजर बसर करते हैं, लेकिन बीते दो सालों से इस गांव के किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं।
हर साल सब्जी की खेती और धान की खेती हाथियों के रौंद दिया और खा रहे हैं। हाथियों को पहले भी गांव से दूर खदेड़ा भी गया था लेकिन दूसरे दिन हाथी भी इसी गांव आ धमकते हैं। जंगल के बीच गांव होने के कारण हाथियों का बसेरा इसी गांव में हो गया है। बताया गया है कि खाने और छिपने की उत्तम सुविधा की वजह से हाथी कहीं नहीं जा रहे हैं। हाथियों को खदेड़ने के लिये क्षेत्र के 14 वनकर्मियों के साथ गांव के कुछ लोग मशाल लेकर हाथियों को भगाते रहे। कभी हाथी के करीब पहुंच कर उसे मशाल से डराते तो कभी पटाखे फोड़ कर हाथियों को गांव से दूर ले जाने का काम करते है। अपनी फसल बर्बाद देख कर ग्रामीण भी आक्रोश थे और चाहते थे कि इस बार हाथियों को दूर खदेड़ दिया जाय। इधर हाथी आने की सूचना ग्रुप के सदस्यों ने ग्रामीणों को अनाउंसमेंट करके दिया है। ऐसा करने में ग्रामीण सचेत हो जाते हैं और जहां पर आती है उसे रास्ते में यातायत सावधानीपूर्वक करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


