
मौरबेड़ा पहुंचा हाथियों का दल, दहशत में ग्रामीण
चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव में मंगलवार सुबह जंगली हाथियों का एक दल पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि दल में लगभग आठ हाथी हैं। हाथियों के आने से गांवों में दहशत है, क्योंकि ये शाम होते ही गांवों में घुसकर उपद्रव मचाते हैं। वन विभाग को सूचना दी गई है।
चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में हवाई पट्टी क्षेत्र से सटे बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव के पास मंगलवार की भोर में जंगली हाथियों का एक दल आ पहुंचा। फिलहाल हाथी पास के जंगल में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस दल में करीब आठ हाथी हैं। हाथियों के आने से मौरबेड़ा और उसके आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत है। क्योंकि हाथी दिनभर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही जंगल से निकल कर गांवों में घुस कर भारी उपद्रव मचाते हैं। साल जंगलों से घिरा यह इलाका सर्वाधिक हाथी प्रभावित है। ग्रामीणों ने हाथियों के आने की सूचना वन विभाग को दे दी है।
ताकि वन विभाग हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




