बड़ामारा जंगल में आ पहुंचे हैं 15-20 जंगली हाथी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलाचाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत में मंगलवार को 15-20 जंगली हाथियों का आगमन हुआ, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हाथियों ने चाकुलिया से केरूकोचा जाने वाली मुख्य सड़क पर उत्पात मचाया। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है और ग्रामीण भयभीत हैं।

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित बड़ामारा जंगल में मंगलवार को 15-20 जंगली हाथी आ पहुंचे हैं। इसके कारण ग्रामीण दहशत में हैं। चाकुलिया से केरूकोचा जाने वाली मुख्य सड़क पर मंगलवार की शाम में कई जंगली हाथी देखे गए। ज्ञात हो कि जंगली हाथी क्षेत्र में भारी उत्पात मचा रहे हैं। बड़ामारा जंगल में हाथियों के आने से आसपास के गांवों के ग्रामीण भयभीत हैं। यह इलाका हाथी प्रभावित है। जंगली हाथी अक्सर इस इलाके में उपद्रव मचाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


