चाकुलिया: सांपधरा में हाथी ने केला और कटहल की फसल को बर्बाद किया
चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। सांपधरा गांव में एक हाथी ने गोसाई हेंब्रम के बागान में कटहल और केला के पेड़ों को नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। ग्रामीण हाथी के डर से रातभर जागते रहे हैं। सरडीहा पंचायत हाथियों से सबसे अधिक प्रभावित है।
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे सरडीहा पंचायत में जंगली हाथियों का उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंचायत क्षेत्र के सांपधरा गांव में विगत रात्रि एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के डर से ग्रामीण रतजगा करते रहे। हाथी ने गोसाई हेंब्रम के बागान में घुस कटहल और केला के पेड़ों को ताड़ा। हाथी ने कटहल तोड़कर खाया और बर्बाद भी कर दिया। केला के पेड़ों को भी तोड़ डाला। इससे गोसाई हेंब्रम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। गांव में तोड़फोड़ करने के बाद हाथी पास के जंगल में चला गया।
जंगल में हाथी के रहने से ग्रामीण भयभीत हैं। विदित हो कि चाकुलिया वन क्षेत्र में सरडीहा पंचायत सर्वाधिक हाथी प्रभावित है। इसी पंचायत क्षेत्र से होकर जंगली हाथी पश्चिम बंगाल में आवाजाही करते हैं। इसके कारण इस पंचायत के गांवों में अक्सर जंगली हाथी उत्पात मचाते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


