Ghatsila News: चाकुलिया: कालियाम पंचायत के भुरसानी में हाथी ने घर तोड़ा

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के विभिन्न गांवों में जंगली हाथियों ने घुसकर उपद्रव मचाया। भुरसानी में एक हाथी ने मुकुल सोरेन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण रातभर डर के मारे जागते रहे और अंततः हाथियों को जंगल की ओर भगाने में सफल हुए।

चाकुलिया: कालियाम पंचायत के भुरसानी में हाथी ने घर तोड़ा

Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के कई गांवों में घुस कर विगत रात्रि जंगली हाथियों ने उपद्रव मचाया। राजाबासा जंगल से निकल कर कई हाथी कालियाम पंचायत के कालियाम, जामबनी और भुरसानी गांव में घुस आए। हाथियों के डर से ग्रामीण रतजगा करते रहे। भुरसानी गांव में घुसे एक हाथी ने मुकुल सोरेन के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों से निकले और हाथी को जंगल की ओर भगाया। जामबनी गांव निवासी पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि कई हाथी गांव के पास आ पहुंचे थे। बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने हाथियों को खदेड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।