चाकुलिया: इंदबनी में सड़क पर हाथी ने बेनाशोली के बुजुर्ग को पटका, स्थिति गंभीर
चाकुलिया के जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव के पास एक जंगली हाथी ने 60 वर्षीय काबुल मुंडा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सुबह छह बजे हुई। वन विभाग ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। विधायक समीर कुमार मोहंती ने घायल का हाल जाना और इलाज के लिए तुरंत 5000 रुपए दिए।
चाकुलिया। चाकुलिया के जमुआ पंचायत के इंदबनी गांव के पास एक जंगली हाथी ने श्यामसुंदरपुर पंचायत के बेनाशोली गांव के काबुल मुंडा 60 नामक बुजुर्ग को पटक कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की सुबह छह बजे की है। काबुल मुंडा को इलाज के लिए वन विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। सूचना पाकर विधायक समीर कुमार मोहंती पहुंचे और घायल बुजुर्ग का हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजुर्ग बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में रेफर किया गया। वन विभाग की ओर से काबुल मुंडा के इलाज के लिए तत्काल पांच हजार रुपए दिए गए।
जानकारी के मुताबिक काबुल मुंडा अपने गांव से किसी काम के लिए पैदल ही इंदबनी गांव आ रहे थे। इसी दौरान इंदबनी विद्यालय के पास सड़क पर एक हाथी ने उन्हें सूड़ से उठा कर सड़क के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद हाथी वहां से चला गया। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने वहां से इलाज के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक इंदबनी के आसपास के जंगलों में तीन जंगली हाथी डेरा डाले हुए हैं। इसके कारण ग्रामीण दहशत में हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


