Ghatsila News: जमुआ पंचायत के माचाडीहा में हाथी ने घर तोड़ा

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया के जमुआ पंचायत स्थित माचाडीहा गांव में एक हाथी ने रात में गांव में घुसकर दहशत फैला दिया। ग्रामीणों ने मशाल जलाकर उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया, जबकि हाथी ने एक घर को भी तोड़ दिया। पिछले 15 दिनों से हाथियों का आतंक जारी है, जिससे ग्रामीण चिंतित हैं।

Ghatsila News: जमुआ पंचायत के माचाडीहा में हाथी ने घर तोड़ा

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव में विगत रात जंगल से निकलकर एक हाथी घुस आया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गया। हाथी गांव के सोसोटोला पहुंच गया और रामी हेंब्रम के घर को तोड़ने लगा। हाथी ने घर के अनेक टाली को तोड़ दिया। ग्रामीण अपने घरों से निकले और मशाल जलाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। टोला निवासी पूर्व मुखिया प्रभाष हांसदा ने कहा कि पिछले 15 दिनों से इस गांव में हाथियों का उत्पात जारी है। शाम होते ही हाथी जंगल से निकाल कर गांव में घुस आते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।