Wild Elephant Attack Claims Life of Young Man in Musabani Forest Area गुड़ाबांदा: हाथी के हमले से युवक की मौत, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsWild Elephant Attack Claims Life of Young Man in Musabani Forest Area

गुड़ाबांदा: हाथी के हमले से युवक की मौत

गुड़ाबांदा प्रखंड के बालीजुड़ी गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे एक जंगली हाथी के हमले में 35 वर्षीय सरोज पाल की मौत हो गई। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी सक्रिय था। वन विभाग की टीम घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 26 Aug 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
गुड़ाबांदा: हाथी के हमले से युवक की मौत

गुड़ाबांदा: मुसाबनी वन क्षेत्र के गुड़ाबांदा प्रखंड के बालीजुड़ी गांव के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे सोमवार की देर शाम को एक जंगली हाथी के हमले से सरोज पाल (35) नामक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विगत कई दिनों से क्षेत्र में एक जंगली हाथी उपद्रव मचा रहा है। मुसाबनी रेंज के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाथी के हमले से युवक की मौत होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।