तीन दिन बाद बहाल हुई घाटशिला में जलापूर्ति
Feb 27, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
घाटशिला। घाटशिला में पिछले तीन दिनों से बंद पड़े पेयजल आपूर्ति गुरुवार की सुबह से बहाल हो गई। पेयजलापूर्ति के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

घाटशिला,संवाददाता। घाटशिला में पिछले तीन दिनों से बंद पड़े पेयजल आपूर्ति गुरुवार की सुबह से बहाल हो गई। पेयजलापूर्ति के बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। खासकर रोजेदारों को जिन्हे सुबह शाम पानी की जरूरत थी। उन्हें कुछ ज्यादा ही राहत मिली है। जानकारी के अनुसार सुवर्ण रेखा नदी पांच पांडव में बने इंटकवेल के पाइप लाइन के जाम हो जाने के कारण पेयजलापूर्ति पिछले सोमवार से बंद पड़ी थी। लेकिन दिन रात मेहनत कर मिस्त्री और ऑपरेटर ने गुरुवार की सुबह पेयजलापूर्ति बहाल कर दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



