ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड घाटशिलागालूहीह बराज डैम से छोड़ा गया ओडिशा के लिए पानी

गालूहीह बराज डैम से छोड़ा गया ओडिशा के लिए पानी

गालूडीह सुवर्णरेखा डैम से रविवार को दायीं नहर में ओडिशा के लिए 7 क्यूसेक...

गालूहीह बराज डैम से छोड़ा गया ओडिशा के लिए पानी
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 18 Jun 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गालूडीह सुवर्णरेखा डैम से रविवार को दायीं नहर में ओडिशा के लिए 7 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विगत कई दिनों से सुवर्णरेखा नदी में पानी का स्टोर किया जा रहा था। 92 मीटर तक पानी जमा करने का आदेश दिया गया था, ताकि ओडिशा को पानी दिया जा सके। वर्तमान में ओडिशा से 7 क्यूसेक पानी की मांग की गयी थी।

कार्यपालक अभियंता राजकुमार यादव ने बताया कि ओडिशा सरकार की ओर से जैसे-जैसे पानी का डिमांड बढ़ेगा वैसे पानी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ओडिशा के कितने खेतों में इस पानी का उपयोग किया जायेगा, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गयी। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड में डैम होने के बाद भी यहां के किसानों को दायीं नहर से पानी नहीं मिल पाती है। डैम निर्माण के समय करार के कारण ओडिशा सरकार को पानी देनी पड़ती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें