धोबोडांगा गांव में सोलर जल मीनार खराब, एक नल पर आश्रित है पुरा गांव
By Newswrap
हिन्दुस्तान, घाटशिलागालूडीह के जोड़सा पंचायत के धोबोडांगा गांव में सोलर जल मीनार खराब है, जिससे महिलाओं को पानी के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। एक ही नल से लगभग 40 परिवार निर्भर हैं, और पानी भरने के लिए घंटों लाइन लगानी पड़ती है। स्थानीय मुखिया को सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गालूडीह। जोड़सा पंचायत के धोबोडांगा गांव में सोलर जल मीनार खराब पड़ा हुआ है जिससे गांव के महिलाओं को पानी को लेकर बहुत मशक्कत करना पड़ता है।एक नल पर ही लगभग 40 घर के परिवार पानी को लेकर आश्रित है।काजल हांसदा,सालगे सोरेन,मेरू हांसदा,मीरू बास्के,शुरकुली बास्के,कुनी हांस्दा,चंपा सोरेन आदि ने कहा कि पानी को लेकर घंटों लाइन लगाना पड़ता है । इसके साथ ही साथ पानी को लेकर लाइन लगाना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि नल की स्थिति भी बहुत दयनीय है ।इसको लेकर मुखिया को भी अवगत कराया पर अभी तक कोई पहल नहीं की गई।
ये भी पढ़ें:जलमीनार दो साल से खराब, पेयजल संकट
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


