मुसाबनी : विनोद बहादुर कार्की ने इंडियन बॉडीबिल्डिंग में बढ़ाया मान
लोकोलाइन निवासी विनोद बहादुर कार्की ने 1 फरवरी 2026 को झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में ओवरऑल टाइटल एवं गोल्ड जीता। मुसाबनी लौटने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। वे दार्जिलिंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और क्षेत्र के युवाओं को जिम में प्रशिक्षण देते हैं।

मुसाबनी, संवाददाता। लोकोलाइन निवासी विनोद बहादुर कार्की ने रामगढ़ में 1 फरवरी 2026 को इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन आईबी बीएफ की ओर से आयोजित झारखंड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में ओवरऑल झारखंड फिजिक्स प्रतियोगिता का टाइटल एवं गोल्ड जीतकर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर मुसाबनी का नाम रौशन किया है। विजेता बनकर शहर पहुंचने पर सोमवार को कार्की का जोरदार स्वागत किया गया तथा गाजेबाजे के साथ के जुलूस निकालकर खुशी मनाया गया। विनोद बहादुर के साथियों ने मुसाबनी नंबर दो, मुसाबनी बाजार, बस स्टैंड आदि का परिभ्रमण कर बदिया रोड महुलबेड़ा स्थित दी इंटेलस जिम पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।
कार्की ने 8 फरवरी को दार्जिलिंग में आयोजित होने वाले नेशनल बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वे इंटेलस जिम के ट्रेनर हैं, तथा क्षेत्र की युवाओं को जिम में प्रशिक्षण देकर उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने का काम करते हैं। जुलूस में जिम के संचालक गणेश आचार्य देबू माईती, अतनु शासमल, घनश्याम पाल, मोहम्मद साहिल आदि युवा शामिल थे। झारखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी सफलता का परचम लहराने वाले विनोद कार्की ने उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग करने के लिए मुजम्मिल आलम, सुजय पाडा, कृष्ण पातर आदि का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




