Ghatsila News: जर्जर सड़क बनाने की मांग को ले ग्रामीणों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: धालभूमगढ़ के नूतन गढ़ पंचायत के ग्रामीणों ने विधायक सोमेशचंद्र सोरेन को आवेदन सौंपा। आवेदन में उन्होंने बताया कि बांध घुट्टु सिद्धू-कान्हू चौक से मोहालीसोल तक की सड़क जर्जर और खतरनाक हालत में है। मरीजों को अस्पताल पहुँचाने, बच्चों के विद्यालय जाने और नागरिकों के दैनिक कार्यों में कठिनाई हो रही है।

Ghatsila News: जर्जर सड़क बनाने की मांग को ले ग्रामीणों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

Ghatsila News: धालभूमगढ़। धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतन गढ़ पंचायत के बांध घुट्टु सिद्धू -कान्हू चौक के ग्रामीणों ने 06 गांव के नागरिकों के साथ बैठक की। समस्याओं से संबंधित आवेदन विधायक सोमेशचंद्र सोरेन को उनके निजी आवास घोड़ाबांधा पर जाकर सौंपी। ग्रामीणों ने आवेदन में बताया- प्रखंड के बांध घुड्डू, सिद्धू कान्हू चौक से मोहालीसोल तक की सड़क जर्जर एवं दयीनीय स्थिति में है। जिस पर वाहन से कौन कहे पैदल चलना भी दुभर हो गया है। इस मार्ग से मरीज को अस्पताल ले जाने में कठिनाई होती है, बच्चों को विद्यालय एवं महाविद्यालय आने जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

आम नागरिक जो अपने प्रत्येक कामों के लिए प्रखंड या अंचल कार्यालय अथवा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, या बैंक आना-जाना ,इन रास्तों से करते हैं । सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: जर्जर सड़क बनाने की मांग को ले ग्रामीणों ने सौंपा विधायक को ज्ञापन