Ghatsila News: चाकुलिया: जान जोखिम में डाल बांस की पुलिया से नाला करते हैं खांकड़ा चौक के ग्रामीण

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: चाकुलिया के कालियाम पंचायत के खांकड़ा चौक के ग्रामीण बांस की कमजोर पुलिया से नाला पार कर रहे हैं। हाल की बारिश से पुलिया कमजोर हो गई है और ग्राम प्रधान ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश में यह पुलिया बह सकती है, जिससे गांव टापू बन जाएगा।

चाकुलिया: जान जोखिम में डाल बांस की पुलिया से नाला करते हैं खांकड़ा चौक के ग्रामीण
चाकुलिया: जान जोखिम में डाल बांस की पुलिया से नाला करते हैं खांकड़ा चौक के ग्रामीण

Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के खांकड़ा चौक के ग्रामीण जान जोखिम में डाल बांस की कमजोर पुलिया से नाला पर करते हैं। विगत दो दिनों हुई बारिश के कारण नाला में पानी का बहाव तेज होने से पुलिया कमजोर हो गयी है।

ग्रामीणों की चिंता

ग्राम प्रधान बाल्ही सोरेन ने कहा कि अगर भारी बारिश हुई तो ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से बनाई गई बांस की पुलिया पानी में बह जाएगी और पांच परिवारों का यह गांव टापू बन जाएगा। ग्राम प्रधान के मुताबिक बारिश के कारण इस गांव के चारों ओर जल का जमाव हो गया है। बांस की पुलिया के पास भी पानी जमा है। इस गांव से निकलने के लिए बांस की पुलिया के सिवा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

पुलिया की स्थिति

बांस की पुलिया से नाला पार कर लताघर होते हुए ग्रामीण टिटिहा चौक जाते हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि नाला में तेज बहाव से बांस की पुलिया कमजोर हो गई है। जान जोखिम में डालकर ग्रामीण पुलिया से नाला पार कर रहे हैं। अगर यह पुलिया टूट गई तो बरसात के मौसम में गांव से निकलना मुश्किल हो जाएगा। पिछले साल भारी बारिश के दौरान बांस की पुलिया बह गई थी। ग्रामीणों ने दोबारा श्रमदान से बांस की पुलिया बनाई थी。

सामान्य प्रश्न

ग्रामीण बांस की पुलिया से नाला क्यों पार कर रहे हैं?
ग्रामीण बांस की कमजोर पुलिया से नाला पार कर रहे हैं क्योंकि इस गांव से निकलने के लिए दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: चाकुलिया: जान जोखिम में डाल बांस की पुलिया से नाला करते हैं खांकड़ा चौक के ग्रामीण