चाकुलिया: घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य बंद कराया

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

चाकुलिया के कालियाम पंचायत में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुखिया दासो हेंब्रम के नेतृत्व में गांववालों ने घटिया निर्माण कार्य को रोका और गुणवत्ता में सुधार की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो उपायुक्त को शिकायत की जाएगी।

चाकुलिया: घटिया सड़क निर्माण कार्य का ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य बंद कराया

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कालियाम पंचायत के कालियाम मोड़ से मेम क्लब तक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है। संवेदक द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही है। सोमवार को पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम, ग्राम प्रधान सह वार्ड सदस्य हलधर महतो, ग्राम प्रधान बुलाई हेंब्रम,बैद्यनाथ महतो और जादू महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घटिया निर्माण कार्य का विरोध किया और निर्माण कार्य बंद करवा दिया।मुखिया ने बताया कि कालियाम चौक पर पीसीसी निर्माण का कार्य प्राक्कलन के मुताबिक नहीं हो रहा है। सड़क पर पानी नहीं डाला जा रहा है। मिट्टी और धूल के ऊपर ही पीसीसी निर्माण किया जा रहा है।

नियमों के तहत योजना स्थल पर सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। मुखिया ने कहा कि संवेदक प्राक्कलन के मुताबिक कम करे। ग्रामीण पूर्ण रूप से निर्माण कार्य में सहयोग करेंगे। अगर गुणवत्ता में सुधार नहीं हुई तो उपायुक्त को पत्र लिखकर शिकायत की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।