देवली गांव में 2 साल के बाद भी नहीं बनी पीसीसी सड़क
में 2 साल के बाद भी नहीं बनी पीसीसी सड़क 0 कीचड़ होने से ग्रामीणों का गुस्सा फुटा गुस्सा, किया विरोध गालूडीह। संवाददाता उल्दा पंचायत के देवली गांव

उल्दा पंचायत के देवली गांव में दिवंगत पूर्व मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन के द्बारा रसराज टुडू के घर से राखोहरी पात्र के घर तक 700 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया था, जो आज तक नहीं बना। ग्रामीणों का ग़ुस्सा तब फुटा जब 2 माह पूर्व सड़क को खुदाई करके छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का विरोध
उसके बाद जब बरसाती पानी होने से पुरा रास्ता कीचड़मय और जल जमाव हो गया और ग्रामीणों को आने जाने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतरकर सड़क निर्माता के खिलाफ जमकर विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण नहीं कर खुदाई करके छोड़ दिया गया है जल्द बनाने की बात कहने पर आज कल की बात कह छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि इससे स्कुली बच्चे,मरीज, गर्भवती महिला और ग्रामीणों को आने जाने पर काफी दिक्कत होती है। सड़क निर्माण के नाम पर बालु और पत्थर गिरा कर छोड़ दिया गया है।
गोल पत्थर का विरोध
देवली गांव लिपुद टोला में सड़क निर्माण के लिए नदी का गोल पत्थर बिछाने के लिए गिराया गया है ,जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और कहा कि पीसीसी सड़क पर गोल पत्थर नहीं लगाने देंगे। इससे पीसीसी सड़क जल्द फट जाएगा, क्योंकि इस पत्थर में ढलाई नहीं पकड़ेगा।
फोटो-18 सड़क पर उतर विरोध करते ग्रामीण।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


