Ghatsila News: लोधाशोली में सड़क पर सरकारी आवास निर्माण का आरोप

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड के लोधाशोली पंचायत में ग्रामीणों ने सरकारी आवास निर्माण पर आक्रोश जताया। सोमवार को उन्होंने अंचल कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर आवास निर्माण को रोकने की मांग की। गांव की मुख्य सड़क पर आवास निर्माण से ग्रामीणों और विद्यार्थियों के आवागमन में बाधा आ सकती है।

Ghatsila News: लोधाशोली में सड़क पर सरकारी आवास निर्माण का आरोप

Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के लोधाशोली में पंचायत भवन के पास से गांव जाने वाली सड़क पर लबिन गोप द्वारा सरकारी आवास निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को ग्रामीणों ने इसको लेकर अंचल अधिकारी के नाम अंचल कार्यालय की लिपिक को ज्ञापन सौंप कर सड़क पर बनाए जा रहे हैं सरकारी आवास के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि इस सड़क से होकर ग्रामीण आना-जाना करते हैं। ‌ इस सड़क का निर्माण सरकारी योजना के तहत हुआ था। सड़क से होकर विद्यार्थी विद्यालय आना-जाना करते हैं।

इस सड़क पर लबिन गोप द्वारा गड्ढा खोदकर सरकारी आवास का निर्माण कराया जा रहा है। ‌कहा गया है कि सड़क पर आवास बन जाने से ग्रामीणों का और विद्यार्थियों का आवागमन बंद हो जाएगा। इससे सभी को परेशानी होगी। इसलिए इसकी जांच कर सड़क पर हो रहे आवास निर्माण पर रोक लगाई जाए। ज्ञापन देने के मौके पर श्रीकांत गोप, समीर गोप,मदन गोप, सोमवारी गोप, सुमिता सोरेन, गौरी गोप, अमित गोप, सुनीता सोरेन, नकुल गोप समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाGhatsila News: लोधाशोली में सड़क पर सरकारी आवास निर्माण का आरोप