Ghatsila News: बिना सूचना के बार-बार बिजली कटौती पर आंदोलन की चेतावनी

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

Ghatsila News: घाटशिला के मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में बिजली की बार-बार कटौती से नाराज ग्रामीणों ने भारतीय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की।

Ghatsila News: बिना सूचना के बार-बार बिजली कटौती पर आंदोलन की चेतावनी

Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित व बार-बार बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता, घाटशिला को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि विद्युत विभाग निर्धारित एवं नियमित रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और लोगों की सुरक्षा बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर जनहित में आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

सभी ने एक स्वर में विद्युत विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। मौके पर कृष्णा मार्डी, सुंदर मुर्मू, शामिल मण्डी, मनोज हांसदा, रहीम खान, कैफ, चंद्रकांत सोरेन, जयपाल सोरेन, बुद्धिनाथ मार्डी, ठाकुरदास सोरेन आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।